
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने चंपावत के लोकप्रिय विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को कैबिनेट मंत्री का दायित्व दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ लोहाघाट खटीमा हारे ,एक अकेली चंपावत सीट बचा कर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने 21 वर्षों में पहली बार भारी मतों से जीत हासिल की है। राष्ट्रीय युवा वाहिनी उत्तराखंड परिवार ने भारतीय जनता पार्टी से निवेदन किया है कि विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को कैबिनेट मंत्री का दायित्व दिया जाना चाहिए।

