राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन ने आदिपुरुष फ़िल्म को वैन करने की मांग की

राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन ने आदिपुरुष फ़िल्म को वैन करने की मांग की

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन ने आदिपुरुष फ़िल्म को वैन करने व इसके निर्देशक , कलाकार व टीम मैनेजमेंट पर सनातनियो की भावनाओ को आहत करने के लिए राष्ट्रपति से कार्यवाही की मांग की।
पं. श्रीकान्त उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया। सिनेमाघरों में आदिपुरुष नामक फ़िल्म का संचालन किया जा रहा है। जिसमे प्रभु श्री राम की जीवनी को प्रदर्शित किया गया है। प्रभु श्री राम सनातन धर्मप्रेमियों के आराध्य भगवान है। इस फ़िल्म को देखने वाले दर्शकों द्वारा सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाली गयी हैं कि फ़िल्म में प्रभु श्री राम व उनसे जुड़े अन्य आराध्यों का डायलोक व नाटक से अपमान किया गया व उनका मजाक बनाया गया। इस प्रकार की त्रुटियां होने के बाबजूद भी इस फ़िल्म को सेंसर बोर्ड ने मंजुरी दी। इस फ़िल्म के द्वारा करोड़ो सनातनियो की आस्था से खिलवाड़ किया गया। व उनकी आस्था को ठेस पहुँचाई गयी है। जो माफी योग्य नही है। संगठन ने इसकी शिकायत राष्ट्रपति से की गयी है। जिससे फ़िल्म निर्माता , निर्देशक कलाकार व टीम मैनेजमेंट पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने पर मुकदमा दर्ज होकर कार्यवाही हो सके।
उन्होंने आगे यह संदेश दिया कि सनातन धर्म व संस्कृति को खराब करने के लिए ऐसे लोग प्राचीन काल से घात लगाए बैठे है। और इनको हर बार मुँह की खानी पड़ी है। इस बार भी सभी सनातनी एकजुटता में इस कृत का विरोध कर रहे है। और हम उम्मीद करते है। कि भारत सरकार व राष्ट्रपति इस फ़िल्म को वैन कर इन पर कार्यवाही अवश्य करेंगे। सभी सनातनियो को ऐसे लोगो के ख़िलाफ़ एकजुटता में खड़ा होकर ही विरोध करना होगा। संगठन आगे भी ऐसे सनातन विरोधियों के खिलाफ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *