आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोमती नगर के संयोजन में रक्षाबंधन उत्सव सिटी मांटेसरी स्कूल विशाल खंड गोमती नगर में मनाया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के प्रेसिडेंट डॉक्टर बी एन सिंह, जनरल सेक्रेटरी डॉ राघवेंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भोग कार्यवाह गोमती नगर एवं गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के युवा प्रभारी ज्योति प्रकाश एवं उनकी धर्मपत्नी प्रतिमा पांडे, निर्मला सिंह सहित तमाम स्वयंसेवक एवं जनकल्याण समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पारिवारिक एवं सामाजिक प्रेम तथा समरसता का प्रतीक रक्षाबंधन उत्सव की एक दूसरे को बधाई दी एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। पवित्र हिंदू धर्म, हिंदू राष्ट्र , हिंदू संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया. गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के कार्यकर्ताओं ने स्वयंसेवकों की कलाई पर राखी बांधकर बधाई दी।

