राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

• राहुल गांधी के बयान से संपूर्ण हिन्दू समाज आहत

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि संसद में राहुल गांधी का भाषण झूठ व निराशा भरा रहा। उन्होंने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को हिंसक बताकर घोर अपमान किया है। इससे संपूर्ण
हिन्दू समाज आहत है। बोलने से पहले राहुल गांधी को कांग्रेस के नेताओं से ज्ञानवर्धन करना चाहिए। उनका भाषण संसदीय गरिमा के अनुकूल नहीं था।
इस कृत्य के लिए उन्हें अविलम्ब देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संतों पर गोली चलवाई थीं। पी. चिदम्बरम ने भी हिन्दुओं को आतंकवादी कहा था। राहुल गांधी ने भी पहले कहा था कि मंदिर जाने वाले इस प्रकार का व्यवहार करते हैं। पहले जब राहुल केवल सांसद थे तब उनके भाषणों में नाटकीय झलकता था। आज यह विपक्ष के नेता हैं। उनसे इस प्रकार के कृत्यों की अपेक्षा नहीं की जा सकती। राहुल गांधी ने संसद में बहस का लेवल गिराकर संसदीय लोकतंत्र
के स्तर को गिराने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *