रुदौली पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।थाना कोतवाली रुदौली पुलिस टीम ने विधुत तार चोरी का वारदात करने वाले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पाँच लाख रुपए की लागत से चोरी के विद्युत तार बरामद किए।इसका खुलासा पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया।उन्होंने बताया कि कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष पांडे पुत्र राजाराम पांडे निवासी ग्राम परडी शाहगंज थाना इनायत नगर, कृष्ण कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी कनकपुर सगरौली थाना तारुन, गंगा दीन पुत्र अंगद प्रसाद निवासी बन्नी पीपरी थाना बीकापुर,मनोज यादव पुत्र राम भवन यादव निवासी ग्राम शंकरपुर विक्रमजोत थाना छावनी जनपद बस्ती तथा आशीष साहू पुत्र अमर प्रसाद निवासी ग्राम पुरे जोधी शुक्ल का पुरवा थाना इनायत नगर नगर के रूप में हुई। बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनीष पांडे का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने फरार अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए डेविस दे रही है और शीघ्र ही अन्य आरोपी पुलिस के चंगुल में होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 13 बंडल एल्युमिनियम का तार 33 केवी, तीन फेस केविल एक बंडल, मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस मौके पर सीओ रुदौली आशीष निगम के अलावा खुलासा करने वाली टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य, निरीक्षक शत्रुघन यादव,उप निरीक्षक विपिन श्रीवास्तव,अभय प्रताप सिंह,अभिषेक सिंह,गजेंद्र कुमार के अलावा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

