रुदौली विधायक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से किया कामाख्या धाम पुलिस चौकी का उद्घाटन

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले के रुदौली विधायक राम चन्दर यादव व एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रुप से फीता काटकर कामाख्या धाम पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।मालूम हो कि यह जिले के दक्षिणी-पश्चिमी छोर पर गोमती के किनारे सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम स्थित है।इस मौके पर विधायक रामचंद्र यादव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने मां गोमती की आरती उतारी।वही उद्घाटन समारोह में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए यह पुलिस चौकी सहायक साबित होगी।चूंकि यह अमेठी जिले की सीमा है,जिसके चलते पुलिस के न होने पर लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।अब यहाँ चौकी बनने से पुलिस की बिजविलटी बढे़गी।इससे अपराध भी कम होगा।इसके साथ ही साथ आमजन को दूरी से भी  निजात मिलेगी।इस मौके पर विधायक बोले कि कामाख्या धाम को सुसज्जित व विकसित करने का निरंतर कार्य  चल रहा है।वहाँ रोजाना शाम को गोमती पर आरती होती है, जो धाम की शोभा बढ़ाता है।इस मौके पर  विधायक ने इस पुलिस चौकी की स्थापना के लिये  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व निवर्तमान थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव का आभार जताया।विधायक श्री यादव के इस मांग पर की यहां चौकी की पुलिस के लिए सरकारी जीप की व्यवस्था मांग किया जिस पर एसएसपी ने मुहर लगाई।वही इसी कड़ी में  एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि विधायक का प्रयास निश्चिंत ही रंग लाया।यहाँ भव्यता व दिव्यता से सुकून का आभास होता है।जब तीरे गोमती बहती हो तो धाम की शोभा और बढ़ जाती है।लोगों को पुलिस से अपेक्षा ज्यादा होती हैं।  इस चुनौती में जनसहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।हर क्षेत्र में पुलिस की भूमिका अहम होती है।वही पुलिसकर्मी सफल है, जो जनता का सहयोग लेता रहता है।निष्पक्ष, निर्विवाद व ईमानदारी से हम सब पुलिस के लोग काम करेगे।तभी लोग जुड़ेंगे। पक्षपात करने पर पुलिस का आस्तिव खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि सर्द शुरू हो गई है।पूर्व में गठित ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय कर दिया जाए। घूमंतुओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए रात में भ्रमणशील रहें। संदिग्धों को देखते ही पूछताछ करें। बिना वजह कोई किसी गांव में न‌ घुसने पाए।इस मौके एसडीएम स्वपनिल यादव,एएसपी पलाश बंसल, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ सुरेंद्र तिवारी, निवर्तमान मवई थामा प्रभारी विश्वनाथ यादव, एसओ नीरज सिंह, एसएसआई रामचेत यादव, चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव, उपनिरीक्षक सुजीत मौर्य, सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल जितेंद्र राय, पूर्व प्रधान शेर बहादुर आदि रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *