आर एल पाण्डेय
लखनऊ। रेड स्क्वायर एडवरटाइजिंग एंड प्रिंटिंग सी 5510 राजाजीपुरम लखनऊ में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। रेड स्क्वायर एडवरटाइजिंग एंड प्रिंटिंग के प्रोपराइटर जितेंद्र कुमार ने सबसे पहले गणेश लक्ष्मी जी की पूजा की तत्पश्चात विश्वकर्मा भगवान का पूजन किया। आचार्य आर एल पाण्डेय ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कराया । कलश पूजन, लक्ष्मी पूजन, गणेश पूजन, विश्वकर्मा पूजन कराते हुए कहा कि किसी नए कार्य की शुरुआत गणेश लक्ष्मी के पूजन से करना भारतीय संस्कृति के अनुसार परम कर्तव्य है। कार्यक्रम में शामिल सर्वश्री नरेश दीक्षित, पंडित अनुराग मिश्र अनु, रमेश शर्मा, धर्मेंद्र सक्सेना जीतेंद्र कुमार, नितेंद्र कुमार व प्रदीप सिंह आदि लोग शामिल रहे। मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार के साथ सभी लोगों ने हवन व आरती में भी हिस्सा लिया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

