रोजगार मेले का आयोजन केराकत, बक्शा, मुगराबादशाहपुर में कराया गया

जौनपुर 22 दिसम्बर 2023 (सू0वि0)-
रोजगार मेले का आयोजन केराकत, बक्शा, मुगराबादशाहपुर।
जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन जौनपुर शशिकांत सरोज ने अवगत कराया है कि कौशल विकास मिशन द्वारा ब्लाक स्तर पर रोजगार मेले आयोजन के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा निर्देशित किया गया है। मिशन रोजगार के क्रम में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत उ०प्र०कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सयुंक्त तत्वाधान में जिले के सभी ब्लाक में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है। जिसमे पचास से अधिक राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों द्वारा लगभग पांच हजार से अधिक पदों पर रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद में 26 दिसम्बर 2023 को केराकत, 27 दिसम्बर 2023 को बक्शा तथा 29 दिसम्बर 2023 को मुंगराबादशाहपुर के विकास खंड परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी /जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन बताया की उक्त रोजगार मेला में जिले के 18 से 35 वर्ष के युवा बेरोजगार अपना आधार कार्ड व समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में सम्मिलित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *