रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद द्वारा सोमवार को गुप्तारघाट के तट पर मनेगा ‘होली मिलन उत्सव’।

रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद द्वारा सोमवार को गुप्तारघाट के तट पर मनेगा ‘होली मिलन उत्सव’।

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद द्वारा रंगों और उमंगों का पर्व ‘होली मिलन’ आज सुबह सरयू तट स्थित सुरम्य गुप्तारघाट पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्य अपने परिवारों के साथ सम्मिलित होकर पारंपरिक रूप से होली मनाएंगे।क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजीव सोनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि “रोटरी परिवार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक होली उत्सव को सामूहिक रूप से मनाने जा रहा है। गुप्तारघाट के पावन तट पर अबीर-गुलाल के साथ यह उत्सव रोटरी की एकजुटता को और मजबूती प्रदान करेगा।कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि उत्सव का मुख्य आकर्षण ढोल-भांगड़ा की थाप और पारंपरिक होली के गीत होंगे।उन्होंने कहा, “हिंदुओं के इस महान पारंपरिक त्यौहार को हम सामूहिक रूप से अबीर और गुलाल के साथ खेलेंगे। इस अवसर पर विशेष जलपान और ठंडाई का भी प्रबंध किया गया है ताकि सभी सदस्य उत्सव का भरपूर आनंद ले सकें।”
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ग्रेटर परिवार के भारी संख्या में उपस्थित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *