रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास संपन्न
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद परिवार द्वारा आयोजित “रंगोत्सव – 2026” होली मिलन समारोह शनिवार को टिप्सी टाउन, सिविल लाइन स्थित हॉल में हर्षोल्लास और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।, जिसमें रोटरी क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में फूलों की होली, संगीत,नृत्य,हाउज़ी,कपल गेम्स तथा होली धमाका जैसे आकर्षक कार्यक्रमों ने सभी को आनंदित कर दिया। पूरे वातावरण में उत्साह, अपनापन और भाईचारे की भावना देखने को मिली।इस अवसर पर कपल गेम का संचालन रश्मि केसरवानी द्वारा किया गया, जिसमें देवेश अग्रवाल एवं स्वाति विजेता रहे। लेडीज़ गेम का संचालन पूनम खत्री ने कराया, जिसमें दीपिका अग्रवाल विजेता रहीं।
अर्ली फाइव के विजेता मे संजय अग्रवाल एवं रचना, दीपक मेहरोत्रा एवं रोली,देवेश अग्रवाल एवं स्वाति,नितिन अग्रवाल एवं पूजा तथा जय आहूजा एवं विनिता रही।वही होली धमाका के विजेता अरुण अग्रवाल एवं वंदना,विपिन बंसल एवं रूबी,शरद खत्री एवं पूनम,अरविंद अग्रवाल एवं अनू व विभूति मोहन एवं मोनिका रही।इस होली मिलन समारोह के सफल एवं शानदार आयोजन हेतु क्लब अध्यक्ष रो.संजीव सोनी ने सभी सदस्यों और अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारा होली मिलन कार्यक्रम इतनी भव्यता और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। इस उत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए सभी रोटेरियन मित्रों एवं रोटरी परिवार की भाभियों का विशेष धन्यवाद।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन राहुल केसरवानी, अतुल पचेरीवाला एवं शरद खत्री को उनके अथक प्रयासों और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए विशेष साधुवाद दिया गया।साथ ही संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन अनुराग अग्रवाल का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया,जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। ग्रेटर विंग की अध्यक्षा सपना भाभी जी एवं उनकी समर्पित महिला टीम का भी विशेष धन्यवाद दिया गया, जिनके द्वारा आयोजित मनोरंजक कार्यक्रमों और गेम्स ने उत्सव में चार चाँद लगा दिए।अंत में अध्यक्ष रो. संजीव सोनी ने सभी सदस्यों का पुनः धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि रोटरी क्लब परिवार का यह स्नेह,एकजुटता और सामंजस्य भविष्य के सभी कार्यक्रमों में इसी प्रकार बना रहेगा।इस अवसर पर अखिलेश अग्रवाल, मुकेश, अभिषेक सिंह, नितेश रस्तोगी, विकेश अग्रवाल, मोहन माखीजा, पार्थ अग्रवाल, रितेश गोयल, जीतेन्द्र आनंद, प्रतीक रस्तोगी, यश सोनी,जय आहूजा,ऋषि कालरा,नीरज सिंघल, सुनील रस्तोगी, अनुराग गर्ग, अनुराग वैश्य, अभिषेक, आलोक सोनी, ग्रेटर विंग में सोनी सिंह, पूजा, स्नेहा, रूमी पूनम, रूबी, दीपिका, सोनल, अंशिका, मनी कालरा, मोनिका, निमिषा,शालिनी, अंशिका, संगीता,सवी आनंद, छवि अग्रवाल, अनु अग्रवाल,आदि लोग मौजूद रहें।

