रोडवेज बस ड्राइवरों की मनमानी एवं अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे यात्री

रोडवेज बस ड्राइवरों की मनमानी एवं अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे यात्री

गौराबादशाहपुर जौनपुर ।
गौराबादशाहपुर बाईपास पर जब से रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है तब से गौराबादशाहपुर क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,क्योंकि रोडवेज की सभी बसें बाईपास से होकर जा रही है,यदि यात्री उन्हें कस्बे से होकर जाने की बात करते हैं तो, ड्राइवर और कंडक्टर गुंडई पर उतारू हो जाते हैं, कहते हैं हम सरकारी आदमी हैं,हमारे कार्य में बाधा डालोगे तो तुम्हारे ऊपर मुकदमा कर देंगे, जिसकी वजह से इनसे कोई उलझना नहीं चाहता है ,जबकि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है,जिसकी शिकायत थाना अपराध निरोधक कमेटी अध्यक्ष डॉ.जयसिंह राजपूत द्वारा जौनपुर डीपो इंचार्ज अनिल श्रीवास्तव एवं प्रयागराज डीपो के ए.आर.एम सीवी.राम से की गई है,मगर लगता है अधिकारियों के अधिकारी ड्राइवर और कंडक्टर ही है इनकी बदतमीजी से आहत होकर डा.राजपूत द्वारा पत्रकारों से अवगत कराया गया कि, हम खुद प्रयागराज डीपो की बस संख्या यूपी.77-AN.2007 में यात्रा कर रहे थे,बस कंडक्टर से जब मैंने टिकट की मांग की तो बोला गौराबादशाहपुर कस्बे से होकर नहीं जाएंगे,हमने पूछा क्यों?तो बोला कि कस्बे में जाम लगता है,हमने कहा जो भी छोटी बड़ी गाड़ियां जैसे ट्रक प्राइवेट वाहन सब बाईपास से चले जाते हैं, फिर जाम लगने की कहां से बात आ गई,फिर बोला कस्बे में एक्सीडेंट होता है,हमने कहा अगर कस्बे में एक्सीडेंट होता है, तो कहां-कहां बाईपास से गाड़ी चलाओगे, मगर बात नहीं माना फिर मैंने ए.आर.एम.प्रयागराज सीबी.राम को फोन लगाया, उनको सारी बातों से अवगत कराया, और मैंने बोला इनको समझाइए मगर ड्राइवर और कंडक्टर बात करने के लिए तैयार नहीं हुए, फिर मैंने उनसे कहा आप अधिकारी हैं,फिर भी आपकी बात यह नहीं मान रहे हैं,तो यात्रियों की बात को कहां से मानेंगे,बस को बाईपास से ही ले गया, जिसकी वजह से पैसा देकर भी हमें दो किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ी, यही हर यात्री के साथ यह लोग करते हैं,समय रहते अगर इनमें सुधार नहीं किया गया तो,कभी भी यात्रियों के गुस्से का शिकार बस संचालकों को होना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *