बेलघाट गोरखपुर/ विकास खंड बेलघाट ब्लॉक के ग्राम सभा मकरहां व अनेक गांवों में सफाई के नाम पर केवल खाना पुर्ती कर के अधिकारियों के आदेशों पर पानी फेरने जैसा काम किया है। आगे बताते चलें साफ सफाई पखवारा के रूप में एक महिने का यह पखवारा ब्लॉक के सभी गांवों में रोस्टर के अनुसार टीम गठित कर के साफ सफाई कि जाती है। वर्षात के महिने में गली मोहल्ले में साफ सफाई से बीमारियों से मिलती हैं निजात। ग्राम सभा मकरहां में 26 जुलाई को रोस्टर का नम्बर था। लेकिन सफाई कर्मी पहले दिन कुछ लोग आएं तो थे लेकिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकरहां में फोटो घिचा कर खानापूर्ति से सफाई अभियान को पूर्ण कर लेते हैं। कहीं न कहीं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों कि लापरवाही से ऐसी बेपरवाह कर्मचारी अपनी ड्यूटी के साथ कर रहे खेलवाड। संबंधित विभाग के एडीओ पंचायत बेलघाट से जब बात की गई मामले की जांच करा कर के ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन।

