आलमबाग इलाके में रहने वाले महमूद खान ने खुद को रौनक चौरसिया बताकर हिंदू युवती का दो साल तक शोषण किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया। जानकारी पर पीड़िता ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करवा दिया। पिटाई के बाद बाल काटकर भगा दिया। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग शिवशंकर महादेवन के अनुसार, बहराइच के रिसिया गुदनी बसाई का महमूद खान मानकनर में रहकर कई सालों से प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि महमूद खान ने खुद का परिचय रौनक चौरिसया के रूप में दिया था। प्रेम जाल में फंसाकर उसका शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक शोषण किया। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तित कराया और निकाह किया। इसके बाद प्रताड़ित करने लगा। बीते दिनों बाल काट दिए और मारपीट कर भगा दिया।
लविवि के नवीन कैंपस के बाहर छात्रा से छेड़छाड़
लविवि के नवीन कैंपस के बाहर शाम को एक छात्रा से दो लड़कों ने छेड़खानी की। छात्रा के अनुसार, जैसे वह मुख्य गेट के बाहर निकली एक दुपहिया वाहन पर बैठे दो लड़के आए और एक ने छेड़खानी की। छात्रा ने उनकी फोटो भी खींच ली है। बताया जा रहा है कि उसमें से एक छात्र लविवि का पूर्व छात्र था। इसके बाद छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी से लिखित में शिकायत की। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि शिकायत पत्र को जानकीपुरम विस्तार थाने में भेज दिया है। साथ ही विवि की आंतरिक शिकायत कमेटी में भी छात्रा की शिकायत को भेज दिया है। कमेटी इसकी जांच करेगी।

