लकी ड्रा की स्कीम के 51 गिफ्ट लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा व वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा के सानिध्य में निकाले गए
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।नाका परिक्षेत्र व्यापार मंडल की इकाई अंबर बाजार युवा व्यापार मंडल के संरक्षक पवन मनोचा , इंदरजीत सिंह व अध्यक्ष विजय वाधवानी व महामंत्री प्रदीप गुप्ता और पूरी युवा टीम द्वारा दीपावली में शुरू हुई स्कीम के लकी ड्रा की स्कीम के 51 गिफ्ट लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा व वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा के सानिध्य में निकाले गए,और लकी ड्रा के द्वारा लकी कस्टमर को गिफ्ट बांटे गए।
नाका परिक्षेत्र के अध्यक्ष पवन मनोचा ने बताया ऑनलाइन से जंग की शुरुआत हो चुकी है दिवाली के पहले लक्कीं स्कीम की शुरुआत की गई थी जिसमें 10423 पर्ची प्राप्त हुई थी जिसका ड्रा निकाला गया आज 52 विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
पहला गिफ्ट तन्नू जी का वोल्टास वाशिंग मशीन,दूसरा गिफ्ट देवास जी का 32 इंच एलइडी टीवी,तीसरा गिफ्ट सौरभ शुक्ला जी का 20 लीटर ओटीजी माइक्रोवेव,
चौथा गिफ्ट अनूप जी का 5000वाट का टावर
पांचवा गिफ्ट मिक्सर ग्राइंडर छठा गिफ्ट होम थिएटर, इसी प्रकार कुल 51 गिफ्ट विजेताओं को बांटे गए।

