व्यक्तित्व विकास एक निरंतर प्रक्रिया। डा. डाली
सॉफ्ट स्किल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर हुई चर्चा
शाहगंज/जौनपुर।
पत्रकार-धनन्जय विश्वकर्मा
वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल और छात्र अधिष्ठाता कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को बच्चों को सॉफ्ट स्किल पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय से रूबरू कराया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डीन एकेडमिक्स गुरु नानक स्वशासी महाविद्यालय चेन्नई की डॉ सावित्री स्वामीनाथन ने कहा कि जीवन में अगर लक्ष्य प्राप्ति करना है तो सदैव सकारात्मक बनिए। व्यक्ति में अगर नकारात्मकता है वह अपने साथ-साथ अपने घर और दोस्तों को भी नुकसान पहुंचाता है।
उन्होंने छात्रों को इंटरव्यू देने से पहले की तैयारियां के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि सदैव सकारात्मकता के साथ अपने जीवन में तय लक्ष्यों को पूरा करना चाहिए ।


