आलमनगर स्टेशन का नाम परिवर्तित कर बाबा बुद्धेश्वर धाम स्टेशन किए जाने की उठी मांग
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। विगत कई वर्षों से आलमनगर स्टेशन का नाम परिवर्तित कर बाबा बुद्धेश्वर धाम स्टेशन किए जाने की मांग की जा रही है, इसी मांग के परिपेक्ष्य में आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को प्रातः 11:00 बजे से बाबा बुद्धेश्वर महादेव धाम में स्थित भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में हस्ताक्षर अभियान का कैंप लगाया गया।
बाबा बुद्धेश्वर धाम प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं को समिति की ओर से पत्र देकर स्टेशन के नाम परिवर्तन अभियान के समर्थन में माननीय मुख्यमंत्री जी से पत्र लिखकर अनुरोध करने का निवेदन किया।
समिति महामंत्री डॉ कुलभूषण शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हस्ताक्षर किए, कार्यक्रम क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ अध्यक्ष सुनील शुक्ला, मंदिर के पुजारी रामू पूरी, सनातन धर्म फाउंडेशन से अजय तिवारी जी, पुरोहित संघ के अध्यक्ष कुलदीप जी, आदेश शुक्ला सहित विभिन्न संगठनों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने हस्ताक्षर अभियान किया।।

