लखनऊ:श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता अन्तर्गत मेधा संवर्धन 2025 के 23 वे संस्करण का होगा आयोजन

लखनऊ:श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता अन्तर्गत मेधा संवर्धन 2025 के 23 वे संस्करण का होगा आयोजन
ब्यूरो चीफ लखनऊ

लखनऊ श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता में प्राचार्य प्रो विनोद चंद्रा ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बताया कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य, दिनांक 14 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण सभी के समक्ष रखना था। आज संपन्न वार्ता में उन्होंने बताया कि, दिनांक 14 व 15 नवंबर को महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य आयोजित होने वाली युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता, मेधा संवर्धन 2025 के 23 वे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन 14 नवंबर 2025 को तथा समापन समारोह 15 नवंबर 2025 को किया जाएगा। दिनांक 17 एवं 18 नवंबर को अंतर महाविद्यालयी युवा सांस्कृतिक प्रतियोगिता दिव्यांकुर के 23वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर भर के लगभग 40 महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
इसी के साथ प्राचार्य ने बताया कि दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2025 को साहित्य उत्सव, केकेसी- लिटफेस्ट 3.0 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें साहित्य, कला व फिल्म से जुड़ी छह प्रख्यात विभूतियों से छात्र-छात्राएं को रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा।
लिटफेस्ट 3.0 का उद्घाटन, प्रख्यात साहित्यकार, डॉ उदय प्रताप सिंह के कर कमलो द्वारा होगा। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं को, श्री यतींद्र मिश्र, श्रीधर दुबे, श्री स्वानंद किरकिरे, सुश्री कौसर मुनीर एवं कहानीकार, श्री नीलेश मिश्रा से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा। प्राचार्य प्रो चंद्रा ने बताया कि दिनांक 25 नवंबर 2025 को मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ भी किया जाएगा। जिसमें लगभग 40 कंपनियों द्वारा छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री प्रबंधक, श्री जी.सी.शुक्ला, सांस्कृतिक समिति प्रभारी प्रो पायल गुप्ता, मीडिया सेल प्रभारी, डॉ विजय राज श्रीवास्तव एवं डॉ आकांक्षा खरे सहित प्रतिष्ठित संस्थाओं के गणमान्य समाचार प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सादर
प्रो विनोद चंद्रा
प्राचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *