लखनऊ:संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

लखनऊ:संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक आज गोमतीनगर विस्तार स्थित वास्तु लिनियर आर्किटेक्चर इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं विभिन्न मार्केटों के व्यापारी उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संगठन की युवा प्रकोष्ठ प्रदेश इकाई को भंग कर दिया गया तथा अबू सालेह को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन स्तर पर कई पदोन्नतियाँ भी की गईं, जिनमें—

राष्ट्रीय सचिव प्रमोद मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया।

गौरव द्विवेदी को प्रमोट कर मेन बॉडी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।

शैलेंद्र शर्मा को मेन बॉडी प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान सैकड़ों व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की एवं संगठन को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, इंजी. फरहत जिया, संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी, अबू जैद, लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, नूर आलम खान, डॉ. सिमरन गुप्ता यश श्रीवास्तव, मानिक राम वर्मा, अर्पित गोयल, दिलीप मिश्रा, विपिन सिंह, हरिओम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि—
“संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी यह सुनिश्चित करे कि किसी भी व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका पूरा सहयोग किया जाए। जो इकाइयाँ सक्रिय नहीं हैं, उन्हें भंग कर नए, योग्य लोगों को अवसर दिया जाएगा। संगठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *