लखनऊ: आर एल पाण्डेय बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

लखनऊ: आर एल पाण्डेय बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष
लखनऊ (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने लखनऊ जिला अध्यक्ष आर एल पाण्डेय को मनोनयन पत्र सौंपा।
जिसमें ग्रापए के जिला महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार आर एल पाण्डेय की उत्तम कार्यशैली के देखते हुए उन्हें सर्व सहमति से लखनऊ जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आर एल पाण्डेय को मनोनयन पत्र सौंपते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे साथी पत्रकार आर एल पाण्डेय अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए अपने क्षेत्र में पत्रकारों के शोषण व उत्पीड़न की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि किसी भी पत्रकार के साथ कही भी उत्पीड़न या शोषण की शिकायत मिली तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उसकी लड़ाई जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ने के लिए हर समय तैयार है।उन्होंने कहा कि आर एल पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन जनपद में तेजी से आगे बढ़ेगा।
जिलाध्यक्ष आर एल पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्रापए पत्रकार हितों के लिए हमेशा संकल्पित रहा है। पिछले कई दशकों से ग्रामीण पत्रकारों व पत्रकारिता हित में मजबूती के साथ काम करने वाले संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन करते हुए पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखने का कार्य करुंगा व संगठन की मजबूती के लिए मैं हमेशा संघर्षशील रहूंगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, महामंत्री डॉ संजय द्विवेदी, डॉक्टर नरेश पाल, डॉक्टर के जी गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिंह, जयप्रकाश गोविंद राम, डॉक्टर बीबी गौर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, संप्रेक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया,प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरि,सदस्य सुधाकर मिश्रा,रामसुंदर यादव, रोहिताश्व वर्मा,प्रदीप राय, गजेन्द्र कुमार सिंह, राकेश सिंह कछवार,अमरजीत सिंह की उपस्थिति में मनोनयन पत्र सौंपा। सभी ने लखनऊ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष आर एल पाण्डेय को यशस्वी भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *