लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अभिनेत्री कंगना का पुतला फूंका

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत के स्वतंत्रता आंदोलन के खिलाफ दिए गए बयानों, देश की आजादी के खिलाफ दिए गए बयान और समाज को विभाजित और अपमानित करने वाले बयानों के खिलाफ लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कंगना का पुतला फूंका और उसको गिरफ्तार करके जेल में भेजने की मांग सरकार से की। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि कंगना लगातार देश के लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपमानित करने वाले और देश की आजादी को भीख बताकर देश का अपमान करने वाले बयान दे रही हैं जो स्वीकार्य नहीं है ऐसे राष्ट्र विरोधी और देशवासियों को शर्मिंदा करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए। कमेटी के महामंत्री हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि देश विरोधी बयानों के साथ-साथ कंगना समाज के विरुद्ध भी बयान दे रही हैं और उनका मकसद केवल चर्चा में बने रहना है क्योंकि फिल्मों में उनको सफलता नहीं मिल रही और चर्चित होकर वह अपने छिपे हुए एजेंडे को पूरा करना चाहती हैं। कंगना से पदम श्री सम्मान वापस लेकर इस को गिरफ्तार करना चाहिए। कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने कहा कि कंगना के बयानों से पूरे देश में बहुत आक्रोश है महात्मा गांधी और लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करके कंगना ने घनघोर अपराध किया है इसको तुरंत गिरफ्तार करके जेल में डालना चाहिए इसके बयानों से देश शर्मिंदा है और अपमान महसूस कर रहा है अपने जिस्म की नुमाइश करके दूसरे दर्जे की फिल्मों में सफलता प्राप्त करके कंगना का दिमाग फिर गया है और यह चर्चा में बने रहने के लिए देश का अपमान कर रही है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। कंगना के खिलाफ हुए प्रदर्शन में कमेटी के पदाधिकारियों हरविंदरपाल सिंह नीटा हरमिंदर सिंह टीटू, सहज प्रीत सिंह, तेजपाल सिंह रोमी, कुलदीप सिंह सलूजा,जसविन्दर सिंह भाटिया, गुरदीप सिंह भाटिया,रविन्दरपाल सिंह रोमी, राजवंत सिंह बग्गा रंजीत सिंह कमलजीत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और व्यापार मंडल के लोग शामिल हुए और सभी ने कंगना के खिलाफ नारेबाजी करके उसका पुतला फूंका और गिरफ्तार करने की मांग की। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि हम लोग कंगना के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएंगे और इसको गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *