लखनऊ थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने व मारपीट करने वाला 01 नफर शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने व मारपीट करने वाला 01 नफर शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। वादिनी मुकदमा की तहरीर (प्रकरण- वादिनी की पुत्री के अचानक घर से बिना बताये चले जाने के संबध में) के आधार पर थाना आशियाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0225/2024 धारा-363 भादवि0 में पंजीकृत होकर मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उप निरीक्षक अमरपाल अग्निहोत्री के द्वारा सम्पादित की गयी। दौराने विवेचना नाबालिग पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 161 एवं 164 सीआरपीसी के पश्चात मुकदमा उपरोक्त में धारा 376डी (ए)/506 भादवि एवं 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी एवं धारा 363 भादवि का लोप किया गया तथा अभियुक्तगणों 01. अनस एवं 02. अयान का नाम प्रकाश में लाते हुये अग्रिम विवेचना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह थाना आशियाना लखनऊ के द्वारा ग्रहण करते हुये अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पतारसी सुरागरसी एवं मुखबिर खास को मामूर किया गया। कल दिनांक 10.07.2024 को मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्तगण 1. अनस पुत्र रहमत अली निवासी औरंगाबाद खालसा थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष एवं 2. अयान पुत्र मो० कयूम निवासी औरंगाबाद जागीर थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष उपरोक्त को जरिये दूरभाष सम्पर्क कर चौकी रमाबाई बुलाया गया जहां पूछताछ में अभियुक्तगण उपरोक्त सकपकाने लगे तथा अपना जुर्म स्वीकार कर मांफी मांगने लगे। अभियुक्तगण 1. अनस पुत्र रहमत अली निवासी औरंगाबाद खालसा थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 23 वर्ष एवं 2. अयान पुत्र मो० कयूम निवासी औरंगाबाद जागीर थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 21 वर्ष उपरोक्त को चौकी रमाबाई परिसर से समय करीब 22.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण 1. अनस पुत्र रहमत अली एवं 2. अयान पुत्र मो० कयूम उपरोक्त को जुर्म अन्तर्गत धारा 376डी (ए)/506 भादवि एवं 5/6 पाक्सो एक्ट से अवगत कराते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *