लखनऊ पब्लिक कॉलेज में साइंस प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन किया गया

लखनऊ पब्लिक कॉलेज में साइंस प्रदर्शनी एवं बाल मेला

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज ,बी – ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा में आर्ट, क्राफ्ट ,साइंस प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया , जिसमें बच्चों ने अपनी मौलिक सृजनशीलता को अपने द्वारा बनाए गए मॉडल्स के माध्यम से प्रस्तुत किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती के एडिशनल सेशन जज विजय कुमार कटियार, प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, समाजसेवी दिनेश चौधरी, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार, शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *