लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र (173) उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकेश सिंह चौहान अधिकृत प्रत्याशी घोषित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र (173) उपचुनाव हेतु नगर निगम पार्षद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकेश सिंह चौहान को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव संगठन के0सी0 वेणुगोपाल जी द्वारा कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 अलीमुल्लाह खान ने बताया कि एक लोकप्रिय प्रत्याशी घोषित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे विधानसभा में आम जनमानस में काफी उत्साह है। और हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

