लखनऊ: बंद कमरे में हुए विस्फोट से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

ब्लास्ट के बाद हालात का जायजा लेते पुलिसकर्मी।

ब्लास्ट के बाद हालात का जायजा लेते पुलिसकर्मी।

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में गुरुवार सुबह एक बंद कमरे में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना में एक बछड़ा घायल हो गया है।

विस्फोट बंद कमरे में हुआ था जिसमें कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एटीएस, डीसीपी साउथ पहुंच गए हैं। घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, निलमथा इलाके के हबीरपुर गांव में दिलरजा के  बंद पड़े खंडहर मकान  में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें एक बछड़ा  घायल बताया जा रहा हैं। पशु चिकित्सक बुला कर उसका प्राथमिक उपचार करा दिया गया हैं ।

बताया जा रहा है कि गांव के लोग उस कमरे व गली में टॉयलेट करने जाते हैं। कमरे मे कंडे रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि  मौके पर एफएसएल की टीम ने जांच की है और सैंपल भी साथ ले गये हैं। घटना की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *