लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ के शपथ ग्रहण समारोह में उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव को दिलाई गई शपथ
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन, लखनऊ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ श्रीमती संगीता चंद्रा (प्रशासनिक जज लखनऊ) ने लखनऊ बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी व महामंत्री बृजभान सिंह “भानू” एवं उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव समेत लखनऊ बार की समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जीत का प्रमाण पत्र वितरण कर शपथ दिलाई इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय जनपद न्यायाधीश अश्वनी कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार समेत लखनऊ जनपद के विभिन्न न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण एवं लखनऊ बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सरोज कुमार शुक्ला जी व अवध बार एसोसिएशन व सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो समेत हजारों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

