लखनऊ बैंकर्स क्लब के द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

लखनऊ बैंकर्स क्लब के द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ बैंकर्स क्लब के द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन के डी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया जिसका उद्घाटन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बालू केंचप्पा के द्वारा किया गया।
इस टूर्नामेंट में विभिन्न सदस्य बैंकों ने सहभागिता की एवं कांटे की टक्कर में सिंगल्स का खिताब पीएनबी बैंक एवं डबल्स का खिताब बर्ड इंस्टीट्यूट लखनऊ ने जीता। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक शरद स.चांडक, केनरा बैंक के महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल, पीएनबी के जोनल मैनेजर मृत्युंजय के अतिरिक्त अन्य बैंकों के जोनल हेड्स, महा प्रबंधक गण एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *