लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में 26 दिसम्बर को मनाया जायेगा वीर बाल दिवस

*लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में 26 दिसम्बर को मनाया जायेगा वीर बाल दिवस*

लखनऊ 22 दिसम्बर 2025

लखनऊ मण्डल के सभी माध्यमिक विद्यालयों में इस वर्ष एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को मनाया जाएगा
●जे डी लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द देव द्वारा लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में वीर बाल दिवस मनाये जाने के विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा साहिब श्री गुरुगोविन्द सिंह जी महाराज जी के चारो साहिबजादों की स्मृति में दिनांक 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस घोषित किया गया है, चार साहिबजादे शब्द का प्रयोग सिखों के दशम गुरु श्री गोविंद सिंह जी के चार सुपुत्रों साहिबजादा अजीत सिंह,जुझार सिंह,जोरावर सिंह,एवं फतेह सिंह को सामूहिक रूप से सम्बोधित करने हेतु किया जाता है
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों वीर बाल दिवस के अन्तर्गत चार गतिविधियां कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं

पहली गतिविधि- प्रार्थना सभा मे शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को वीर बाल दिवस की महत्ता एवं साहिब श्री गुरुगोविन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के जीवन परिचय से अवगत कराया जाना

दूसरी गतिविधि में- *विकसित भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण* विषय पर विद्यार्थियों के मध्य निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना

तीसरी गतिविधि- *राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका* विषय पर विद्यार्थियों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना

चौथी गतिविधि- *डिजिटल इण्डिया-युवाओं के लिए अवसर* विषय पर विद्यार्थियों से डिजिटल प्रस्तुतिकरण कराया जाना

उपरोक्त चारों गतिविधियों को 24 दिसम्बर 2025 तक आयोजित कर भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर कृत कार्यवाही की रिपोर्ट व अच्छे फोटोग्राफ्स व लघु वीडियो अपलोड करते हुए निदेशालय के दिये गए ईमेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं
●संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ,सीतापुर, हरदोई,लखीमपुर खीरी, उन्नाव, रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले समस्त माध्यमिक विद्यालयों में बताये गए निर्देश के अनुसार राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में वीर बाल दिवस मनाये जाने के निर्देश अग्रसारित कर दिए गए हैं
– *डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *