लखनऊ में बेटियों/महिलाओं के लिये एक दिवसीय वृहद् पिंक रोजगार महाकुम्भ 2026 का किया जा रहा आयोजन
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल देवव्रत कुमार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सेवायोजन निदेशालय एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में केवल बेटियों/महिलाओं के लिये एक दिवसीय वृहद् पिंक रोजगार महाकुम्भ 2026 का अयोजन किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत देश/विदेश में रोजगार से जोड़कर युवाओं/युवतियों को उन्हें आत्म निर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में है।इस रोजगार महाकुम्भ में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी प्रतिष्ठित कम्पनियां यथा रिलायंस जियो, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, एयरटेल, बजाज, महिन्द्रा फाइनेंस, अमेजन एवं के.एफ.सी. इत्यादि प्रतिभाग करेंगी। रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से 05 हजार बेरोजगार महिलाओं को रोजगार से जोडने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस रोजगार महाकुम्भ में महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक., बी.बी. ए.एम.बी.ए. फार्मेसी सहित अन्य तकनीकी एवं सामान्य डिग्रीधारक उत्तीर्ण हैं वह rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कर प्रतिभाग कर सकती हैं।50 से अधिक कम्पनियां इस रोजगार मेले में शामिल होकर सेल्स कस्टमर सर्विस, आई.ई.टी. सेक्टर, बैंकिंग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स एवं सर्विस सेक्टर से जुड़े पदों पर भर्ती करेंगी।रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु महिला अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में उपस्थित हों।इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं
है।

