मृत्युंजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट
राजधानी लखनऊ में भारतीय जाट सभा का होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जाट समाज के सभी लोग शामिल हुए । भारतीय जाट सभा के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने बताया कि उनकी लगातार यह कोशिश रहती है कि जाट समाज लगातार एक दूसरे से मिलता जुलता रहे। और हमारी यह प्रमुखता से प्रयास रहता है कि हमारे समाज में यदि किसी को भी कोई परेशानी दिक्कत या सहायता की आवश्यकता है तो उसे हम सभी लोग मिलकर दूर करते हैं। हमारा जाट समाज कोई भी ऊंच-नीच नहीं मानता महर्षि दयानंद के सिद्धांतों पर चलने वाला हमारा समाज सभी को एक बराबर समझता है । हमारा समाज शुरू से ही हमारे देश की उन्नति में लगातार तत्पर रहता रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कई तरह के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें सभी वर्ग के महिला पुरुष तथा बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।कप्तान सिंह ने खासतौर पर तोमर जी का विशेष धन्यवाद दिया जिनकी वजह से यह कार्यक्रम इतना सफल हो पाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष कप्तान सिंह, उपाध्यक्ष राम राजू, सचिव धर्मेंद्र कुमार, डॉक्टर आरके तोमर, मुकेश सिंह आदि सभी की गरिमामई उपस्थिति से भारतीय जाट सभा का कार्यक्रम सफल रहा।

