लड़कियों महावारी पर चुप्पी तोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो:डॉ अंजना सिंह

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर विश्व मासिक स्वच्छता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह ने अपनी पदाधिकारीयों के साथ चांदपुर बस्ती में जाकर के महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करने के साथ-साथ सेनेटरी पैड का वितरण किया!
उक्त अवसर पर डॉ अंजना सिंह ने कहा कि बच्चियों को इन दिनों अपनी सुरक्षा और स्वच्छता से संबंधित बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए,उन्होंने कहा कि महावारी के दिनों में बच्चियों को साफ सफाई की ज्यादा जरूरत होती है और बच्चियों और महिलाओं को शर्म छोड़कर इस विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए उन्होंने बच्चियों को इससे संबंधित कई जानकारियां भी दी ।इस मौके पर रेखा सिंह ने कहा कि इन दिनों में कोई भी किसी प्रकार की दिक्कत आने पर अपनी माता अपनी बहन से जरूर विचार विमर्श करें ,और गंदे कपड़ों की जगह सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *