नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में लायंस क्लब इंटरनेशनल 321-E के रीजन चेयरपर्सन लायन रोहन पटेल के नेतृत्व में जौनपुर में रीजन स्टाफ मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें जोन के लायंस क्लब जौनपुर, लायंस क्लब जौनपुर ‘पवन’ व लायंस क्लब जौनपुर ‘क्षितिज’ के अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष ने पार्टिसिपेट किया।
जोन चेयर पर्सन दिलीप सिंह ने आये हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और जिस क्लब की जो भी समस्याएं थी उसका निराकरण भी किया। इस अवसर पर डिस्टिक डायबिटीज चेयर पर्सन मोहम्मद मुस्तफा ने सभी से आग्रह किया कि आप लोग सभी डे जैसे टीचर्स डे, मदर्स डे आदि सेलिब्रेट करें और इस दिन जरूर कोई ना कोई सेवा कार्य अवश्य करें। लायंस क्लब पवन के संस्थापक पवन जायसवाल और लायंस क्लब क्षितिज के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’ ने कहा कि इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम समय-समय पर होते रहे जिससे जिस भी क्लब को किसी भी प्रकार की परेशानी हो उसका तुरंत समाधान किया जा सके। इस कार्यक्रम का संयोजन जोन चेयरपर्सन लायन दिलीप सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन विष्णु सहाय जी ने किया व ध्वज वंदना अशोक मौर्या जी द्वारा पढ़ी गई। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में लायन मदन गोपाल गुप्ता, जय कृष्ण साहू, वीरेंद्र कुमार साहू, प्रदीप सिंह, अजीत सोनकर, प्रदीप चौरसिया, अशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

