आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय कृष्ण साहू के नेतृत्व में लायंस क्लब क्षितिज की पूरी टीम ने तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज बनरहियाबाग राजेपुर जौनपुर पर लगभग 100 गरीबों को अन्न पैकेट वितरण किया। इस पैकेट में 1.5 Kg अरहर दाल, 1.5 किलो चावल, 2.5 Kg आटा, आलू, प्याज, नमक, हल्दी, तेल, मसाला सभी भोजन बनाने वाली सामग्री शामिल थी।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा हमारी संस्था गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है। लॉकडाउन में भी हमने जहां सरकारी मदद नहीं पहुंची थी वहां भी गरीबों में अन्न व भोजन वितरण किया था।
निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा की पिछले वर्ष भी हम लोगों ने हंगर में काफी कार्य किया था और इस वर्ष भी अन्न और भोजन इसी प्रकार वितरण करते रहेंगे।
इस सेवा कार्य में कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, देवेश जी, विष्णु सहाय, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, अतुल चतुर्वेदी, दीपक साहू, कौशल त्रिपाठी व विशाल बरनवाल आदि ने अपना सहयोग दिया। TDMCस्कूल के चेयरमैन डॉ इंद्रजीत सिंह ने लायंस क्लब से आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया और आगे किसी भी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
अन्न वितरण के बाद सचिव प्रदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस अन्न वितरण कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने का वादा किया।

