ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
लावारिस पड़े वृद्धि को समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल
जौनपुर जहां लोग पूजा पाठ और खरीदारी में व्यस्त रहते हैं सिर्फ लोग अपने हितों के बारे में सोच रहे है वही एक ऐसा व्यक्ति जो हर समय लावारिस दिव्यांग असहाय लाचार भूखे वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों इत्यादि की मदद करने में लगे रहते हैं। आज हम बात कर रहे हैं।जनपद के जाने माने समाजसेवी राजेश जो पेशे से शिक्षा शिक्षक हैं उनका शिक्षा देना उनका कर्तव्य है लेकिन उससे भी ऊपर उठ करके वह राह चलते लाचार असहाय, दुर्घटनाग्रस्त, वृद्धि, भूखे ,महिलाओं एवं पुरुषों मदद करना उनका शौक बन गया है। आज भ्रमण के दौरान एक ऐसा वृद्ध व्यक्ति ,जो लावारिस असहाय हालत में काली कुत्ती रोड पर ,जहां बहुत कीचड़ है और लोग वहां शौच करते हैं पड़ा था समाजसेवी ने नजर पड़ते ही वृद्धि व्यक्ति को उठाया, किनारे बैठाया और उसके कपड़े गंदगी से भीगने की वजह से खराब हो गया था, उसका कपड़ा बदला और हाथ मुंह धुलाया और चाय पिलाया, बिस्किट खिलाया तत्पश्चात एंबुलेंस बुला करके जिला अस्पताल पहुंच करके इलाज कराया। इस विशेष मानव सेवा में अजय श्रीवास्तव , सुधांशु और रोहन गुप्ता का विशेष. सहयोग मिला।

