लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध कार्यशाला का समापन

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 25 नवंबर 2022 से 23 दिसंबर 2022 तक चलाए गए आयोजन का आज समापन दिनांक 23 दिसंबर 2022 को विकास भवन कानपुर में किया गया कार्यक्रम राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अंतर्गत कार्यशाला जिला मिशन प्रबंधन इकाई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन भारत सरकार के द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को महिलाओं के कानूनी अधिकारों एवं महिलाओं की सुरक्षा शिक्षा एवं लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय अपर जिला जज एटीसी कोर्ट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शुभी गुप्ता जी एवं एडीएम सदर कानपुर नगर एवं राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित वरिष्ठ समाज सेविका एवं अधिवक्ता श्रीमती नम्रता दुबे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम में कानपुर जिला एवं कानपुर देहात की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कई महिलाओं को चैंपियन के खिताब से नवाजा गया कार्यक्रम में श्री राजकुमार यादव जी श्री राजेश कुमार दुबे जी अनीता द्विवेदी जी आरती जी एडवोकेट उषा जी की मुख्य उपस्थिति रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *