लूट की झूठी सूचना पर देने पर, 24 घंटे में ही पुलिस ने जाना सच।गिरफ्तार

अयोध्या(संवाददाता सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

देना पड़े दो लाख उधार तो लूट की झूठी दे दी, 24 घंटे में ही पुलिस ने जान लिया सच

महराजगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत सरायराशी के पास हुई दो लाख की लूट की सूचना झूठी निकली। उधार लिए गए दो लाख रुपये वापस न देना पड़े इसके लिए कथित पीड़ित ने ही दो लाख लूटे जाने का नाटक रचा। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद 48 घंटे के अंदर ही खुलासा कर झूठी सूचना देने वाले काशीराम निवासी राजेपुर को जेल भेज दिया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को यहां बताया कि काशीराम ने पटरंगा केे हरिराम से दो लाख उधार लिए थे। वह बार बार पैसे मांग रहा था। मंगलवार को बैंक से पत्नी के खाते से 1 लाख 70 हजार निकाले और 30 हजार उसके पास पहले से थे। इसी को लेकर मंगलवार को उसने तीन बदमाशों द्वारा लूटे जाने की सूचना दे पुलिस को गुमराह किया।पुलिस ने उसके घर दबिश देकर रुपये भी बरामद कर लिए हैं। रुपये भूसे के ढेर में छिपा कर रखे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *