लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान अवश्य करें – गिरीश चतुर्वेदी
—-/——-
मेंहनगर (आजमगढ़ ) सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी ने सोमवार को करौती स्थित गिरीश्वर महादेव मंदिर परिसर में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 राइट टू वोट मतदान का अधिकार एक संविधानिक अधिकार हैं। हर वह भारतीय 18 वर्ष से ऊपर या उससे अधिक का हैं , उसे वोट देना चाहिए , लोकतंत्र के इस उत्सव को वोट देकर बनाएं , इस उत्सव का दिन 25 मई को निर्धारित किया गया है तो आगे आए और अपनी पसंद के प्रतिनिधि का चुनाव करें , एक दूसरे से सभी मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वह 25 मई को अवश्य अपने पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करें तथा अपने परिजनों ,पड़ोसियों एवं मित्रों को भी मतदान हेतु अपील करें ।

