लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय को नि:शुल्क दवाइयाँ प्रदान की गयी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। “स्वस्थ रहे,मस्त रहे” के अपने आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए आज स्वास्थ्यध्याय फाउंडेशन ने लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय एल डी ए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ को निशुल्क दवाइयाँ प्रदान किया ।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय शंकर त्रिपाठी एवं समस्त डाक्टरों, कर्मचारियों,मरीज और उनके तीमारदारों ने इस मानवीय कार्य के लिए स्वास्थ्यध्याय फाउंडेशन के अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष राजन तिवारी का आभार प्रकट किया स्वास्थ्यध्याय फाउंडेशन निस्वार्थ समाज सेवा के क्षेत्र में अब एक उभरता हुआ नाम है जो हर क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता कर रहे है ।डॉ त्रिपाठी ने बताया कि ये फ़ाउंडेशन जल्दी ही विशाल रक्त शिविर का भी आयोजन करेगा।

