लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समाजवादी पार्टी 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाएगी

 अयोध्या। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समाजवादी पार्टी 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाएगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिले भर में तमाम आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के गिरधारी वर्मा इंटर कॉलेज पिलखांवा ग्राम में प्रातः 10 बजे जबकि गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन ब्लॉक में सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज करनाई पुर में दोपहर 12 बजे जयंती का आयोजन किया गया है। श्री यादव ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर सुल्तानपुर के पूर्व विधायक अरुण वर्मा व समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेहा यादव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती की तैयारियां जिले के तमाम स्थानों पर की जा रही है। कार्यकर्ता श्री पटेल की जयंती को मनाने के लिए पूरे उत्साह में हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *