²वरिष्ठ कवि अनिल कुमार वर्मा को त्रिवेणी साहित्य परिषद के अध्यक्ष रामानंद सैनी ने किया सम्मानित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अलीनगर सुनहरा, कृष्णा नगर स्थित एस एस डी पब्लिक स्कूल में एकल काव्य पाठ का आयोजन किया गया l काव्य पाठ करने वाले प्रमुख कवि थे अनिल कुमार वर्मा उर्फ अनाड़ी l जिन्होंने समाज की विभिन्न समस्याओं खासकर महिला पुरुष में असमानता पर एकल काव्य पाठ किया l त्रिवेणी साहित्य परिषद के अध्यक्ष रामानंद सैनी ने कवि अनिल कुमार वर्मा को सम्मानित किया l साहित्यकार श्री अनिल ने अपने कर कमलों के द्वारा अपनी पांच पुस्तकों को आधुनिक नारी बेबस पुरुष, जिंदगी हुई गई झंडू बाम, पत्नी भूकंप, सात फेरे बने कानून के घेरे व अनाड़ी विचरण को समाजसेवी रामानंद सैनी और उनकी धर्मपत्नी अधिवक्ता मंजू सैनी को भेंट किया l कार्यक्रम में दर्जनों शिक्षक और सैकड़ो बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया l इस अवसर पर स्थानीय सभासद राम नरेश रावत ने अपने आशीर्वाद से सभी को अब अभिसंचित किया l कार्यक्रम में मुख्य भूमिका और संचालन का काम प्रशांत सैनी ने किया l

