अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन अय्यर के निर्देशन में जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत चलाया जा रहा बैंक व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन सघन चेकिंग अभियान
जिला प्रतिनिधि डॉक्टर अजय तिवारी
जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों के आसपास से टप्पेबाजी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाये जाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी कर उन पर कार्यवाही किए जाने के क्रम में आज दिनांक 01.12.2023 को जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले बैंकों तथा प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, बॉर्डर से लगे बैरियर तथा वाहनों की चेकिंग की जा रही है । बैंक के आसपास बिना किसी कारण घूमने वालों को कार्यवाही की चेतावनी भी दी जा रही है ।👇

