वसई रोड पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ₹3.96 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
थाना ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डे
वसई, मुंबई: वसई रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹3.96 लाख का प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू और पान मसाला जब्त किया है। 25 दिसंबर 2025 को सहायक उप निरीक्षक सुरजमल मेघवाल, एमएसएफ शुभम गवई और अमोल थोरात ने गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर वसई–दीवा मेमो ट्रेन की जांच की, जहां दो तस्करों को सात बोरों के साथ पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान ललित दिनेशचंद्र साहू (32) और विशाल जयप्रकाश दुबे (22), दोनों निवासी कलमबोली, पनवेल के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने गुजरात से महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा तस्करी की बात कबूल की। जब्त माल में विमल, रजनीगंधा, तुलसी, राजश्री सहित अन्य ब्रांड शामिल हैं।आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी वसई को सौंप दिया है। जहां जीआरपी वसई ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल, उपरोक्त कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक अवधेश पांडेय के नेतृत्व में हुई है।

