वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तो ने मत्था टेका

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों भक्तो ने मातारानी के चरणों में मत्था टेका। बुधवार को प्रातः काल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात शीतला माता रानी का आरती पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण हवन पूजन माता रानी के जय जयकारों से से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर बारी- बारी से दर्शन पूजन करते रहे। कई श्रद्धालुओं ने मां के धाम में कढ़ाई चढ़ाकर पूरी हलवा प्रसाद के लिए माता रानी को चढ़ाया। कई श्रद्धालुओं ने शीतला चौकियां माता को गुड़हल के पुष्प से बने माला चढ़ाकर पूजन किया। श्रद्धालु धाम में बने तालाब के पास जाकर सुंदर दृश्य को देखा। इस दौरान एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी लाइन बाजार आदेश त्यागी, महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह व पीएसी बल, शीतला चौकियां चौकी इंचार्ज चंदन राय समेत अनेक पुलिस कर्मी मेला सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *