वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंध की सलाह दी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय, द्वितीय परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा एकदिवसीय शिविर के अंतर्गत आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जो अपरान्ह 2:00 बजे द्वितीय परिसर के गेट नंबर 1 से 60 फीट रोड होते हुए वाया मुलायम तिराहा से परिसर के गेट नंबर 2 पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस जागरूकता अभियान में स्वयं सेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का गीत गाकर प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना रैली में यातायात के नियमों का पालन, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता सीट बेल्ट बांधने की अनिवार्यता के साथ-साथ वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंध की सलाह दी। रैली का शुभारंभ संकाय प्रमुख प्रोफेसर (डॉ.) बी.डी. सिंह, विधि विभाग, द्वितीय परिसर के निदेशक प्रोफेसर आर.के.सिंह एवं अतिरिक्त कुलानुशासक एवं सहायक कुलानुशासक एवं एवं दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्र शेखर राय एवं डॉ.शशि प्रभा जोशी की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों में अल्पाहार का वितरण किया गया।

