वाहन चेकिंग के दौरान गोवंश लदा ट्रक व गाय बरामद चालक व खलासी फरार

जौनपुर। पवारा थाना अंतर्गत पवारा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार भोर में एक 14 टायरा ट्रक वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा ।मौके से ट्रक ड्राइवर व खलासी ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। ट्रक में तलाशी के दौरान 19गाय , 6 बछिया 2 छोटे बछड़ा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति व वाहन किया जा रहा था ।इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक स्विफ्ट कार मे कुछ लोग बैठे है।जो एनएच 31 के रास्ते से 14 टायरा ट्रक बिना नम्बर प्लेट के गोंवश लदे हुए की सुरक्षार्थ मछलीशहर के रास्ते गाजीपुर की तरफ ले जा रहे है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराह पुलिस बल के जैसे ही टोल प्लाजा कुंवरपुर पहुंचा तो उपरोक्त स्विफ्ट डिजायर गाड़ी मछलीशहर की तरफ निकल गयी तथा पीछे से आ रहे गोवंश लदे ट्रक को छोड़कर ट्रक ड्रावइर व खलासी फरार हो गये । ट्रक को कब्जे में लेकर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही तथा ट्रक के वाहन स्वामी व स्विफ्ट डिजायर की वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *