विकसित भारत का नेतृत्व कोई युवा ही करेगा , जिसके लिए हमें आपको और सभी को खुद को तैयार करना होगा:शिवम सिंह सम्राट
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने छात्र नेता प्रणव कांत, शिवम् सिंह सम्राट, अमन दुबे , के नेतृत्व में माल्यार्पण कर विवेकानंद जी को याद किया |
उपरोक्त कार्यक्रम में छात्रों ने कैंपस में भव्य शोभा यात्रा निकली और पूरा कैंपस नंद के आनंद की , जय विवेकानंद के नारों से गूंजता रहा |
प्रणव कांत ने माल्यार्पण के उपरांत कहा कि विवेकानंद जी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं और उन्हें हम अपना आदर्श मान उनके दिखाई मार्ग का अनुसरण करना होगा ताकि भारत विश्वगुरु बने |
अमन दुबे ने कहा कि विवेकानंद जी का जीवन स्वयं ही छात्रों के लिए प्रेरणा होनी चाहिए , विवेकानंद भारतीय सभ्यता के परिचायक हैं और जब भारतीय युवा विवेकानंद की तरह अपनी सभ्यता पर गर्व करना सीख जाता है तो पूरा विश्व उसको सुनने को तत्पर रहता है | विश्व कल्याण का ध्येय आज भी हमारी सभ्यता के केंद्र में है |
शिवम सिंह सम्राट ने कहा कि विकसित भारत का नेतृत्व कोई युवा ही करेगा , जिसके लिए हमें आपको और सभी को खुद को तैयार करना होगा |
उपरोक्त कार्यक्रम में राजाराम कुशवाहा , अनिवेश सिंह, युवराज सिंह , विराट पाण्डेय , उज्ज्वल सिंह , उत्कर्ष सिंह ,मोनू यादव, विकास, अक्षय प्रधान……… सहित 200 अन्य उपस्थित रहे।

