ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन (अ यूनिट ऑफ अवध कॉलिजिएट) में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सर्वजीत सिंह वालिया और निदेशिका जतिन्दर वालिया ने विद्यार्थियों को आतंकवादी गतिविधियों के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि किस प्रकार आतंकवाद विश्व में नफरत फैलाने और वैश्विक अशांति का कारण बना हुआ है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आतंकवादी गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने एवं आपसी सद्भाव बनाने तथा वैश्विक शांति स्थापना का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने भी नाटकीय मंचन द्वारा आतंकवाद का विकृत रुप प्रस्तुत कर उसके विरूद्ध जागरुकता लाने का सराहनीय प्रयास किया। इसके साथ ही राष्ट्र प्रेम एवं विश्व में सद्भाव बढ़ाने का संदेश भी दिया।

