विद्यार्थियो को यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में किया गया जागरूक*

विद्यार्थियो को यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में किया गया जागरूक*

 

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*हरदोई* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने बताया है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के छात्रों के मध्य ब्लाक स्तर पर कविता एवं भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। उक्त प्रतियोगिता में विजेता प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर पुरस्कृत किया जायेगा। समस्त विद्यार्थियो को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा सडक सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलाई गई तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बुकलेट/पम्पलेट का वितरण किया गया। उक्त कार्यकम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु आमजनमानस में जागरूकता पैदा करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *