
जनपद सीतापुर के, विकासखंड परसेंडी की ग्राम पंचायत मेवाराम नगर मैं ,अब तक टीवी चैनल ने सच जानना चाहा जिसे देख कर आप रहजाएंगे दंगा ।
कायाकल्प योजना में ग्राम पंचायत मेवा रामनगर मे सरकारी धन से प्राथमिक विद्यालय रामनगर व प्राथमिक विद्यालय मेवा में ,जो विकास का कार्य हुआ है ।उसे देख कर के लोगों के होश ही उड़ जाएंगे ।
इन दोनों विद्यालयों की बाउंड्री वाल निर्माण में सरकारी धन लगभग ₹4 लाख खर्च किया गया है ।परंतु बाउंड्री जमीन पर बनकर तैयार नहीं हो पाई है ।
जबकि ग्राम पंचायत सचिव के अभिलेखों में अवशेष बाउंड्री व गेट के निर्माण पर भी दिनांक 26/10 /21 को कार्य का नाम आईडी संख्या 550 55029 पर धनराशि 1,42 ,911 रुपए व्यय का वाउचर दिख रहा है । अवशेष बाउंड्री बना देने का अर्थ है अब कोई बाउंड्री बनना शेष नहीं बची है ।
परंतु मेवा प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री पूरी नहीं बन सकी है ।और ना ही मेवा प्राथमिक विद्यालय तथा रामनगर प्राथमिक विद्यालय में गेट लगाए जा सके हैं।
व्यय धन के विषय में पंचायत सचिव से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका फोन उठा ही नहीं। ग्राम प्रधान से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ ही जाता रहा ।
लोगों ने बताया ग्राम प्रधान के पास यह नंबर है ही नहीं ।तब ग्राम पंचायत के पंचायत मित्र से जानकारी लेने का प्रयास किया गया ।
पंचायत मित्र ने कहा प्रधान से क्या बात करनी है सारी बात मुझे बताओ। मैं ही पंचायत मित्र। मैं ही प्रधान हूं।
अर्थात निर्वाचित प्रधान रामजीवन केवल नाम के प्रधान है काम के प्रधान तो पंचायत मित्र ही हैं ।
यह बड़ी ही विचित्रता की बात है ।
योगी सरकार जहां प्रधानों को स्वयं सारे कार्य करने हेतु जोर दे रही है वहीं पर मेवाराम नगर में प्रधान लोगों की कठपुतली बना हुआ है।
योग दिवस के उपलक्ष में योगाभ्यास के बाद शुरू हुई कथाएं ग्राम पंचायत में दो प्राथमिक विद्यालय आमने सामने बने हैं । विद्यालयों में सह शिक्षा की व्यवस्था है। दोनों विद्यालय के अध्यापक एक ही क्षेत्र में अपने नामांकन के लक्ष्य को किस प्रकार पूर्ण करा पाएंगे या कठिन कार्य है।
विद्यालय के छात्र कैमरे के सामने सामान्य प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए जिस पर अध्यापकों ने अधिक मेहनत करके बच्चों को ज्ञानार्जन कराने को कहा।
प्राथमिक विद्यालय मेवा में बाउंड्री वाल अपूर्ण होने से गंदगी का अंबार मिला यद्यपि टीम के निरीक्षण करने के 1 दिन पूर्व ही एडीओ पंचायत परसेंडी अशोक यादव ने पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी को निर्देश दे दिया था कि ग्राम पंचायत मेवाराम नगर के समस्त विद्यालय ग्राम ओदरहा सहित सभी विद्यालय अवश्य साफ हो जाए।
परंतु सफाई कर्मी ने एडीओ पंचायत के निर्देश को नहीं माना मीडिया टीम के पहुंचने तक विद्यालयों की सफाई नहीं हो सकी थी ।

