तीन दिन पहले घर से स्कूल गयी थी छात्रा,मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग,परिजन हलाकान
मछलीशहर— घर से 3जनवरी को विद्यालय पढ़ने गई छात्रा लापता हो गई हैं।मामले में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दिया तो पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर कोतवाली पुलिस को तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।उधर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
निकामुद्दीनपुर गांव निवासी 14 वर्षीय अंशी पटेल (14)पुत्री स्व.राजबली पटेल शांति मेमोरियल पब्लिक स्कूल मोहल्ला फूलखां में कक्षा 9 की छात्रा है।छात्रा तीन जनवरी को सुबह 9 बजे भाई विपिन पटेल के साथ विद्यालय आयी।भाई उसे गेट पर छोड़कर घर चला गया।लेकिन जब छुट्टी हुई तो शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची।घर वाले उसके घर नहीं पहुंचने की सूचना भाई को दिये।भाई ने विद्यालय में जाकर जब पता किया तो विद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्रा विद्यालय आई ही नहीं थी।तब परिजनों ने रिस्तेदारों के यहां पता किया लेकिन कहीं पर कुछ पता नहीं चला । छात्रा के भाई विपिन पटेल ने थाने पहुंचकर तहरीर दिया है।कोतवाली पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।तीन दिन बीतने के बाद भी छात्रा बरामद नहींहुई।परिजन किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय का कहना है कि गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।छात्रा को बरामद करने के लिए सुरागकशी जारी है।

