आज दिनाँक 22/12/2021 दिन बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र मडियाहू जनपद जौनपुर पर खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं श्री मनोज कुमार यादव के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी मुख्य अथिति क्षेत्र की यशस्वी विधायक श्रीमती डॉ0 लीन तिवारी रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय रवींद्रनाथ यादव वरिष्ठ प्रवक्ता डायट जौनपुर द्वारा की गयी।कार्य क्रम में विकास खण्ड मडियाहू के समस्त ग्रामपंचायतों के ग्राम प्रधान,समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यपक, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे।कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालय में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं भविष्य की योजनाओं की सम्यक जानकारी दी गयी तथा अभिभावकों को अपने पाल्यो को शिक्षा दिलाने हेतु प्रेरित एवं जागृत किया गया।डॉ0 लीना तिवारी जी ने अपने शिक्षक जीवन तथा अपने बचपन की बातें याद करते हुये शिक्षकों ,अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षो को शिक्षा के प्रति समर्पित होने हेतु प्रेरित किया।ग्राम प्रधानअध्यक्ष श्यामजी यादव ने ग्राम प्रधानों से सहयोग हेतु अपील किया।डायट प्रवक्ता आदरणीय रवींद्रनाथ यादव द्वारा शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।कम्पोजिट विद्यालय शुदनीपुर,मेजा की बालिकाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।ग्रामप्रधान शुदनीपुर एवं प्रधान अध्यक्ष तथा विभिन्न अध्यापको द्वारा 3500 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया, जिसे लालबहादुर यादव द्वारा विद्यालय की ओर सेवितरण हेतु प्राप्त किया गया।आदरणीय विधायक द्वारा कन्या शुदनीपुर के लेखक द्वय राजबहादुर यादव व विजयबहादुर यादव द्वारा लिखित पुस्तक ” करोनकाल में कविता ” का विमोचन किया गया।कार्यक्रम के अंत मे खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं द्वारा डॉ लीना तिवारी विधायक, डायट प्रवक्ता रवींद्रनाथ यादव,डायट मेंटर विनय यादव,एडिओपंचायत मडियाहू,प्रधान संघ अद्यक्ष को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर पूर्व एबीआरसी लालबहादुर यादव,कमलेशचंद यादव,सेवालाल पटेल,प्रधानद्यपक अच्छेलाल यादव,वेदप्रकाश संकुल प्रभारी,संतोष कुमार पटेल,अनिलकुमार यादव,निहालसिंह,अरुनसिंह, राम सजन,रमेश यादव,शशिशेखर,आनंद यादव,रामआसरे कन्नौजिया ,यूटा अध्यक्ष डॉ0 हेमंत सिंह,विशाल सिंह अध्यक्ष ,कम्प्यूटर आपरेटर ज्ञानचंद,रवि,कामलेष्पटेल,अविनाश,एवं विजय सिंह सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष रामप्रसाद यादव ने किया।

